[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल हल्की बारिश ने खोल दी प्रधानमंत्री सड़क की पोल, जोल्हनियां में सड़क बनी तालाब

हल्की बारिश ने खोल दी प्रधानमंत्री सड़क की पोल, जोल्हनियां में सड़क बनी तालाब

0
हल्की बारिश ने खोल दी प्रधानमंत्री सड़क की पोल, जोल्हनियां में सड़क बनी तालाब

कटैया-निर्मली

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नाम पर बनी सड़क की हकीकत महज एक हल्की बारिश में सामने आ गई. गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद पिपरा प्रखंड के जोल्हनियां में एनएच 327ई से किशनपुर-गनपतगंज को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी-फूटी सड़क और जमा पानी ने आवागमन को लगभग ठप कर दिया है.

एक साल पहले हुई मरम्मत, अब हाल बदतर

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त सड़क की मरम्मत लगभग एक साल पहले कराई गई थी. लेकिन गुणवत्ता से समझौता किए जाने के कारण वही सड़क अब जगह-जगह उखड़ गई है. बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से सड़क तालाब जैसी दिख रही है.

शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन

स्थानीय लोगों के साथ पिपरा विधायक रामविलास कामत ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग त्रिवेणीगंज को फोन कर तुरंत मरम्मत करने का निर्देश दिया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुपौल सावन कुमार को लिखित शिकायत सौंपी. फिर भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. प्रशासन की अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. मुखिया मसरुद्दीन, सरपंच शिवशंकर मंडल, पूर्व मुखिया हेम नारायण मंडल, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, डीलर सीताराम पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने डीएम से मांग की है कि सड़क की यथाशीघ्र मरम्मत कराई जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel