[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल शहादत दिवस पर निकाली गयी कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रैली

शहादत दिवस पर निकाली गयी कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रैली

0
शहादत दिवस पर निकाली गयी कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रैली

निर्मली. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में स्वास्थ्य कर्मी, प्रशिक्षु एएनएम, डॉक्टर आदि शामिल थे. सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सक सुधीर पांडे ने बताया कि महात्मा गांधी की ओर से कुष्ठ रोगियों के लिए किये गये कार्य आदि पर चर्चा की गई है. इसी कारण उनकी पुण्य तिथि को स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ उन्मूलन दिवस के रूप में प्रत्येक साल मनाता है. उपस्थित कर्मियों ने कुष्ठ रोग से मुक्त करने का संकल्प लिया. उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की पहचान आसान है और यह पूरी तरह से इलाज योग्य है. कुष्ठ को लेकर फैली भ्रांतियों आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है. अब इस बीमारी का पूरा इलाज है. मौके पर डॉ. शेलेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, अनिल आनंद सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel