[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दीवाल का पीलर गिरने से मजदूर की मौत

दीवाल का पीलर गिरने से मजदूर की मौत

0
दीवाल का पीलर गिरने से मजदूर की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 327 ए को जाम कर किया प्रदर्शन किशनपुर. थाना अंतर्गत सिसौनी गांव स्थित एक प्लांट में कार्य कर रहे 45 वर्षीय मजदूर मो इदरीश की दीवाल का पिलर गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार के दोपहर घटित हुई. सिसौनी गांव स्थित एनएच 327 ए की पूर्वी भाग के प्लांट में करीब छह माह से सिसौनी गांव वार्ड नंबर 8 के निवासी मो इदरीश साफी करीब छह माह से मजदूरी का कार्य कर रहा था. मंगलवार की दोपहर जेसीबी के माध्यम से मकान का दिवाल तोड़ा जा रहा था. इस दौरान आगे भाग वाला ऊपरी पिलर उनके शरीर पर गिर गया. आनन फानन में अन्य मजदूरों द्वारा पीलर को हटाया गया. तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 327 ए को करीब आधा घंटा तक जाम कर प्रदर्शन किया. इसकी सूचना प्रशासन को मिलते ही थाना अध्यक्ष किशनपुर ज्ञान रंजन कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया गया. कुछ लोगों के प्रयास से दोनों पक्षों में समझौता करवाया गया. इसके बाद परिजन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. बताया गया कि मृतक के पिता भी 08 साल पूर्व इसी प्लांट के अंदर हल चल रहा था. जहां आकाशीय बिजली गिरने के कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी थी. मृतक को तीन पुत्र व दो पुत्री है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजन द्वारा पोस्टमार्टम करने से इंकार कर रहा है. परिजन से लिखित में ले लिया जाएगा व शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel