[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल कोसी ने दिखाए तेवर, 58 हजार क्यूसेक पार हुआ जलस्तर, बराज के 7 फाटक खोले गए

कोसी ने दिखाए तेवर, 58 हजार क्यूसेक पार हुआ जलस्तर, बराज के 7 फाटक खोले गए

0
कोसी ने दिखाए तेवर, 58 हजार क्यूसेक पार हुआ जलस्तर, बराज के 7 फाटक खोले गए
कोसी ने दी बाढ़ की पहली दस्तक

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Kosi Flood Alert: बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी ने बाढ़ अवधि 2026 में पहली बार 50 हजार क्यूसेक का आंकड़ा पार कर लिया है. शनिवार सुबह कोसी का जलप्रवाह बढ़कर 58,765 क्यूसेक दर्ज किया गया. बढ़ते दबाव को देखते हुए वीरपुर स्थित कोसी बराज के 56 में से 7 फाटक खोल दिए गए हैं. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

नेपाल में बारिश और उफान पर पहुंची कोसी

कोसी बराज कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के पहाड़ी और जलग्रहण क्षेत्रों में हुई छिटपुट बारिश के बाद नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. शनिवार सुबह आठ बजे कोसी का जलप्रवाह 58,765 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया.

Abea7278 8C9B 406F Abec 6845F4Da63A3
कोसी में उफान

वहीं नेपाल के बराहक्षेत्र स्थित जलग्रहण क्षेत्र में भी जलस्तर बढ़कर 43 हजार क्यूसेक पहुंच गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले घंटों में जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

बढ़ते दबाव के बीच खोले गए 7 फाटक

कोसी नदी के बढ़ते जलप्रवाह को नियंत्रित करने के लिए वीरपुर बराज के 56 फाटकों में से 7 फाटक खोल दिए गए हैं. जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

Kosi Flood Alert 1
कोसी नदी के बढ़ता जलप्रवाह

हालांकि इससे पहले मई महीने में भी कोसी का जलस्तर 64 हजार क्यूसेक तक पहुंचा था, लेकिन बारिश रुकने के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी. इस बार भी प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

Kosi Flood Alert: क्या बाढ़ की यह पहली दस्तक है?

बाढ़ के मौसम की औपचारिक शुरुआत से पहले ही कोसी का जलस्तर बढ़ना प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. विशेषज्ञ इसे संभावित बाढ़ की शुरुआती चेतावनी मान रहे हैं.

कोसी के किनारे बसे सीमावर्ती और निचले इलाकों के लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel