[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जनहित के मुद्दे पर सीएम का ध्यान आकृष्ट कराने को ले चौघारा में निकाला गया न्याय मार्च

जनहित के मुद्दे पर सीएम का ध्यान आकृष्ट कराने को ले चौघारा में निकाला गया न्याय मार्च

0
जनहित के मुद्दे पर सीएम का ध्यान आकृष्ट कराने को ले चौघारा में निकाला गया न्याय मार्च

सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी पूरब पंचायत के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनहित के मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से रविवार को स्वतंत्रता सेनानी चौक चौघारा से न्याय मार्च निकाला. जो विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए तिलावे पुल के समीप संपन्न हो गया. न्याय मार्च का नेतृत्व करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनने के साथ-साथ पारदर्शिता, जबावदेही व ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन का होना नितांत आवश्यक है. पंचायत सरकार भवन बिहार सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है. फिर भी पदाधिकारी व अभियंता की लापरवाही की वजह से 17 फरवरी 2024 को निविदा निकलने के बावजूद भी सदर प्रखंड के हरदी पूरब पंचायत का पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं हो सका है. जबकि जनहित व प्रशासनिक दृष्टिकोण से वार्ड नंबर 08 चौघारा में पंचायत सरकार भवन का होना अति आवश्यक है. दर्जनों बार प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और विभागीय कार्यपालक अभियंता को आवेदन देने के बावजूद भी चौघारा गांव की मुख्य सड़क में शंभू स्वर्णकार के घर से गम्हरिया सीमा तक रोड का निर्माण नहीं हो सका है. जबकि यातायात की सुविधा व विकास के लिए सरकार की कई योजना चल रही है. डॉ कुमार ने कहा कि आजाद भारत में कोशीवासियों को दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ने की जरूरत है. आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी हरदी पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 01 एवं 05 का महादलित टोला सड़क मार्ग से वंचित है. समाजसेवी भगवानदत्त यादव ने कहा कि महादलित परिवार सड़क के लिए जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी के पास चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं. फिर भी बिचौलिया और भ्रष्ट पदाधिकारी के कारण सड़क नहीं बन रहा है. प्रदेश कोषाध्यक्ष शंभू यादव, प्रदेश सचिव नरेश राम, कृष्ण कुमार और गणेश यादव ने कहा कि गरीबों के बसने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है. भूमिहीन परिवार वासगीत पर्चा के लिए दर-दर भटक रहे हैं. फिर भी जिला प्रशासन कुंभकरण के नींद में सोए हुए हैं. मांग-पत्र जिला पदाधिकारी, विभागीय मंत्री, वरीय पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को मेल के माध्यम से समर्पित किया गया. न्याय मार्च में सरपंच छोटेलाल मंडल,वार्ड सदस्य मोहन यादव, सुधीर यादव, फूलेन्द्र यादव, मो साबिर,शशि भूषण मंडल, प्रदीप कुमार, कमलेश्वरी यादव, नागो साह, अरविन्द यादव,दिलीप राम, सिकन्दर यादव, बेचन राम, सुरेश सादा, ललित यादव, पंकज कुमार, जगदेव यादव, छविकांत मेहता, उपेन्द्र यादव,सुनील कुमार, ललन कुमार, रामदेव सादा, मुकेश राम,मिथिलेश मुखिया, धीरेन्द्र यादव, शंभू दहियार, मोहन सादा,श्याम यादव, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel