[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल पांच केंद्राें पर दो से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 2854 परीक्षार्थी होंगे शामिल

पांच केंद्राें पर दो से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 2854 परीक्षार्थी होंगे शामिल

0
पांच केंद्राें पर दो से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा,  2854 परीक्षार्थी होंगे शामिल

– परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य – एसडीएम ने केंद्राधीक्षक व वीक्षकों को जारी किये निर्देश त्रिवेणीगंज. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का आयोजन 02 फरवरी से नगर परिषद क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दो पाॅलियों में संपन्न होगी. कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. शनिवार को अनुमंडल सभागार में एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई. एसडीएम ने केंद्राधीक्षकों से परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली. बैठक में कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी वीक्षक, केंद्राधीक्षक एवं परीक्षा कर्मी समय से पहले अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे. हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करेंगे. एसडीएम ने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षार्थियों को सुबह 09 बजे तक व द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. साथ ही परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवानों के साथ महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट,उड़नदस्ता एवं गश्ती दल को सक्रिय रखा गया है. एसडीएम ने कहा कि अभिभावकों द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसको लेकर बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है. यदि कोई व्यक्ति चिट-पुर्जा, किताब या अन्य माध्यम से नकल कराने या मदद करते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कदाचार के आरोप में गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं कदाचार में लिप्त पाए जाने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष पांचों परीक्षा केंद्रों पर कुल 2854 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. नगर परिषद क्षेत्र स्थित हाई स्कूल त्रिवेणीगंज स्थित परीक्षा केंद्र पर 718, पवित्र हृदय उच्च विद्यालय लतौना मिशन स्थित परीक्षा केंद्र पर 611, ललित नारायण विज्ञान इंटर कॉलेज पर 340, आरकेबीए उच्च विद्यालय पर 592 एवं प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र पर 593 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. इन सभी केंद्रों पर केवल छात्राएं ही परीक्षा देंगी. परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है. उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र को आदर्श परीक्षा घोषित किया गया है. वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को विशेष निर्देश दिए गए हैं. अनुमंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर हाल में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में एसडीपीओ विभाष कुमार, बीपीआरओ सह बीईओ मनीष कुमार, एचएम बीरेंद्र कुमार सहित सभी परीक्षा केंद्रों के वीक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अन्य ने भाग लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel