[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ठंडी में हुई बढ़ोतरी, कुहासे से लोग परेशान

ठंडी में हुई बढ़ोतरी, कुहासे से लोग परेशान

0
ठंडी में हुई बढ़ोतरी, कुहासे से लोग परेशान

सुपौल. जिले में ठंड के साथ ही कोहरे का कहर शुरू हो गया है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अहले सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में कोहरे छाया रहा. सुबह करीब 09 बजे तक सड़कों पर विजिब्लिटी कम थी. जिसके कारण वाहन चालकों को लाइट जला कर परिचालन करना पड़ रहा था. तापमान में गिरावट के कारण ठंड में भी बढ़ोतरी देखी गयी. सुबह में लोग गर्म कपड़े व चादर में सिकुड़ते नजर आ रहे थे. सड़कों पर आवागमन भी काफी कम रहा. इस बीच ठंड व कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि दिन चढ़ने के बाद मौसम में कुछ सुधार देखा गया, लेकिन शाम ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा. मौसम विभाग के मुताबिक पारा में और भी गिरावट होने की आशंका है.

जिले में ठंड से कनकनी में वृद्धि हो रही है. तापमान का पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है. आलम यह है कि दिन भर मौसम ठीक-ठाक रहने के बाद सुबह एवं शाम में सर्द का सितम जारी है. पछुआ हवा से ठंड व कनकनी लोगों को घर में छिपने के लिए मजबूर कर रहे है. जिसके कारण शाम में सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो जाती है. अधिकांश लोग शाम होते ही घरों में ही रजाई व कंबलों में दुबक जाते हैं. ठंड के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ी है. दुकानदार भी विभिन्न भैराइटी के ऊनी वस्त्रों से दुकान सजाने में जुटे हुए हैं.

गर्म कपड़ों से पटा बाजार

शहर के चौक-चौराहों पर गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है. जहां बिक्री भी अब रफ्तार पकड़ रही है. मौसम को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा रहेगा. गर्म कपड़ों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है. गांधी मैदान के समीप बड़ी संख्या में गर्म कपड़ों की दुकान लगायी गयी है. हालांकि इस बार ठंड देर से आने के कारण कारोबारी थोड़े मायूस दिख रहे हैं.

अभी और गिरेगा पारा, दुकानदारों का बढ़ा उत्साह

मौसम विभाग के अनुसार ठंड में अभी और बढ़ोतरी होनी है, क्योंकि तापमान हर दिन गिर रहा है. गर्म कपड़ों के कारोबारी इस आस में है कि ठंड ज्यादा से ज्यादा बढ़े, ताकि बाजार गुलजार हो. गांधी मैदान के पास लगनेवाली गर्म कपड़ों के दुकानदार राजेश ने बताया कि लुधियाना और दिल्ली से गर्म कपड़ा लाकर हर साल यहां बेचते हैं. ठंड बढ़ रही है तो बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है.

दुकानदारों द्वारा मंगाया जा रहा नया माल

त्योहारी सीजन में गर्म कपड़ों की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है. दुकानदारों ने नया माल भी मंगाना शुरू कर दिया है. कंपनियों की फुल और हाफ जैकेट, जर्सियां, गर्म लोवर और अपर की डिमांड पूरे करने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel