[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सदस्यता अभियान के अंतिम दिन एबीवीपी से जुड़े सैकड़ों छात्र-छात्रा

सदस्यता अभियान के अंतिम दिन एबीवीपी से जुड़े सैकड़ों छात्र-छात्रा

0
सदस्यता अभियान के अंतिम दिन एबीवीपी से जुड़े सैकड़ों छात्र-छात्रा

– राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन जागना ही एबीवीपी का

सुपौल. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत के द्वारा 01 से 31 अगस्त तक चलाये गये सदस्यता अभियान के अंतिम दिन शनिवार को सदस्यता प्रमुख सह जिला संयोजक रंजीत झा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए अभियान चलाया. इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने खुशी-खुशी कार्यक्रम में भाग लिया और सदस्यता रसीद प्राप्त की. जिला संयोजक श्री झा ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का सदस्य बनना गर्व की बात है. छात्र सदस्य बनकर अपना व्यक्तित्व एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं. कहा कि लोक शिक्षा सेवा एवं लोक संघर्ष द्वारा विद्यार्थी समुदाय परिवर्तन की प्रक्रिया को शुरू करने में अग्रणी भूमिका निर्वहन करें. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है. एबीवीपी के अनुसार छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति होती है. राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जागना ही एबीवीपी का मूल उद्देश्य है. कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों और अधिकांश कॉलेज में परिषद की इकाइयां है. अधिकांश छात्र संघों पर परिषद का ही अधिकार है. संगठन का मानना है कि आज का छात्र कल का नागरिक है. हर वर्ष होने वाले प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशनों के द्वारा नई कार्य समिति गठित होती है और वर्ष भर के कार्यक्रमों की घोषणा होती है.

प्रांत प्रतियोगी परीक्षा प्रमुख शिवाजी ने कहा कि आभाविप एकमात्र छात्र संगठन है, जो साल में केवल एक बार सदस्यता अभियान चलाता है. सदस्यता अभियान में उन सभी छात्र-छात्राओं को संगठन से जुड़ने का अवसर मिलते हैं, जो राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए जागरूकता अभियान, समाज में सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, जातीय भेदभाव को दूर कर सामाजिक समरसता बनाने की लालसा रखते हैं. स्थापना कल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्रहित और राष्ट्रीय से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व किया है. आज इस संगठन से जुड़े लोग समाज जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय है और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवार रहे हैं. मौके पर सक्रिय कार्यकर्ता राजेश कुमार मल्लिक, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, कुंदन कुमार, रामलोचन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel