[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल मेला परिसर में लगा हाई मास्ट लाइट खराब, रात में छाया रहता है अंधेरा

मेला परिसर में लगा हाई मास्ट लाइट खराब, रात में छाया रहता है अंधेरा

0
मेला परिसर में लगा हाई मास्ट लाइट खराब, रात में छाया रहता है अंधेरा

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल श्री कैलाशपुरी मंदिर परिसर में एक साल पहले लगा हाईमास्ट लाइट सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. दरअसल कैलाशपुरी मेला समिति के विशेष आग्रह पर स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामैत द्वारा सांसद मद से लाखों रुपए की लागत से हाईमास्ट लाइट लगवाया गया. लगभग एक साल पहले लगा लाइट मिला-जुला कर दो से तीन महीने भी सही से नहीं जला. लगातार खराब होने पर मेला सचिव सुनील कुमार द्वारा विभागीय मिस्त्री को बुलाकर ठीक करवाया गया. एक साल में करीब तीन चार बार मिस्त्री आए और ठीक कर गये. जो कुछ दिनों तक जलने के बाद फिर से खराब हो गया है. जिससे मेला और मंदिर परिसर में अंधेरा छाया रहता है. एक महीने से खराब लाइट ठीक करने के लिए मिस्त्री को फोन किया जा रहा है. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. लोगों का आरोप है कि हाईमास्ट लाइट खरीद में अनियमितता बरती गई है. तय राशि से कम दाम वाला लाइट लगाया गया है. जिस कारण अक्सर ज्यादातर खराब ही रहता है. लोगों ने सांसद से संवेदक को लाइट ठीक करवाने के लिए निर्देश देने की मांग किया है. ताकि मंदिर और मेला परिसर में रोशनी का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel