[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल आईटीआई परिसर में भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 16 को

आईटीआई परिसर में भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 16 को

0
आईटीआई परिसर में भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 16 को

सुपौल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुपौल में 16 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर देश की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी. यह प्लेसमेंट ड्राइव आईटीआई उत्तीर्ण सभी ट्रेड के अभ्यर्थीयों के लिये सुनहरा अवसर है. जिससे उन्हें रोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होंगे. संस्थान प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है. प्राचार्य सरोज कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन छात्रों के केरियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. वहीं, प्लेसमेंट प्रभारी गौतम कुमार ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें. सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ रिज्यूम, दसवीं एवं आईटीआई प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, फोटो आदि आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि ससमय उपस्थित हों.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel