कटैया-निर्मली
पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 8 में 30 मई को हुई भीषण चोरी की घटना का पिपरा पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया. इस दौरान पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार भी मौजूद रहे. डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि चोरी कांड संख्या 185/26 में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड संख्या 2 निवासी सिद्धू कुमार के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर के आंगन में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए.