[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जिला स्तरीय क्विज में प्रथम स्थान आने वाली छात्राएं सम्मानित

जिला स्तरीय क्विज में प्रथम स्थान आने वाली छात्राएं सम्मानित

0
जिला स्तरीय क्विज में प्रथम स्थान आने वाली छात्राएं सम्मानित

त्रिवेणीगंज. गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते 24 जनवरी को जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय, सुपौल में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसाही हाट की कक्षा 11वीं की छात्रा स्नेहा कौशिक व प्राची कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में जिले के कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी थे. वहीं 26 जनवरी को टाउन हॉल सुपौल में प्रभारी जिलाधिकारी मो तारिक अहमद समेत अन्य अधिकारियों द्वारा दोनों छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा भी गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने की. जिसमें दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में वक्ताओं ने छात्राओं की उपलब्धि को विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर ई रिंकेश कुमार समेत शिक्षक मुकेश कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार, रौनक कुमार, शशिभूषण कुमार एवं राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel