[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल आग लगने से चार घर सहित हजारों की संपत्ति राख

आग लगने से चार घर सहित हजारों की संपत्ति राख

0
आग लगने से चार घर सहित हजारों की संपत्ति राख

प्रतापगंज. प्रखंड अन्तर्गत सुरजापुर पंचायत के वार्ड नंबर 03 में शुक्रवार संध्या करीब 07 बजे भीषण आग लग गई. इस घटना में दो परिवारों के चार घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार आग की पहली लपटें वार्ड नंबर 03 निवासी स्व समशुद्दीन की पत्नी अजमेरी के गुहाल से शुरू हुई. उसी घर में अलाव जल रही थी उसी के चिनगारी से आग लगी. आग की लपटें देखकर लोग हो हल्ला करने लगे. मुस्लिम समाज की घनी बस्ती के कारण लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए. आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस थाने को सूचना दी. दमकल भेजने का आग्रह किया. मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों के कारण आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में मसोमात अजमेरी के घर के साथ-साथ वार्ड तीन निवासी मो दिलमोहम्मद के चार घर और उनका सारा सामान जल गया. मोहम्मद दिलमोहम्मद को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. उनके लड़की की शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया. पड़ोसी वार्ड नंबर 02 निवासी नुरूद देहर के घर को भी आग की लपटों से आंशिक नुकसान हुआ है. आग पर काबू पा लिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel