[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 3280 बोतल कोरेक्स सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

3280 बोतल कोरेक्स सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

0
3280 बोतल कोरेक्स सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

– इनोवा कार पर विधानसभा का सटा था स्टीकर सरायगढ़ भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात एनएच 27 पर बडी कार्रवाई की हैै. पुलिस ने चिकनी गांव के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनोवा क्रिस्टा कार से ले जाए जा रहे 3280 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ चार कफ सिरप तस्कर को गिरफ्तार किया. भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो इनोवा कार के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है. कहा कि सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के पास एनएच 27 पर वाहन चेकिंग शुरू की गई. इस दौरान एक इनोवा कार (बीआर-01-पीजी-3280) को रोका गया. जबकि दूसरी इनोवा कार (बीआर-01-जेएस-2709) भागने लगी. जिसे पुलिस ने पीछा कर इंडो-नेपाल रोड स्थित गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय, भपटियाही के पास पकड़ लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों इनोवा कारों पर बिहार विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ था. एक वाहन पर विधानसभा पास संख्या 1810 और दूसरे पर पास संख्या 1807 अंकित था. जिससे जांच के दौरान संदेह और गहरा गया. पहली इनोवा कार की तलाशी में 10 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया. इस वाहन में सवार कन्हैया महतो मछुआ टोली, कदमकुआं एवं रणधीर कुमार सिंह शोभीडुमरा गांव, मुफस्सिल थाना, भोजपुर को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान कन्हैया महतो के पास से 20 हजार नकद व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. वहीं दूसरी इनोवा कार से 12 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए. इस वाहन में सवार सोनू कुमार एवं सुधीर कुमार मछुआ टोली, कदमकुआं थाना, पटना को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में सोनू कुमार के पास से 05 हजार नगद तथा दोनों आरोपियों के पास से एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों इनोवा कारों को जब्त कर भपटियाही थाना लाया. दोनों वाहनों से बरामद कुल 22 कार्टून में 3280 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की गिनती की गई. थाना अध्यक्ष ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक इनोवा कार पटना से अररिया जिला जा रही थी, जबकि दूसरी कार पटना से भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव की ओर जा रही थी. उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतिबंधित कफ सिरप कारोबार में कई अन्य तस्करों की संलिप्तता की आशंका है. पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और विभिन्न एंगल से जांच कर रही है. जल्द ही पूरे नेटवर्क का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel