[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल आग लगने से पांच घर जले, पांच लाख की संपत्ति का नुकसान

आग लगने से पांच घर जले, पांच लाख की संपत्ति का नुकसान

0
आग लगने से पांच घर जले, पांच लाख की संपत्ति का नुकसान

– सीओ ने पीड़ित परिवार को प्रदान किया कंबल व पॉलीथिन सीट कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 16 में आग लगने से अलग-अलग परिवार के पांच घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गृह स्वामी पृथी तांती ने बताया कि आग लगने से घर में रखा अलमीरा, पलंग, चौकी, चावल, गेहूं, कपड़ा, बक्सा जलकर राख हो गया. वहीं शिवनारायण तांती ने कहा कि घर में रखा ट्रंक, गोदरेज, पलंग, बर्तन, गेहूं, चावल जल गया. वहीं नटाय तांती के घर में आग लगने से घर में रखा पलंग, चौकी, बक्सा, कपड़ा आवश्यक कागजात जलकर राख हो गया. वीरेन तांती के घर में आग लगने से घर में रखा खेत पटवन करने के लिए पंप सेट, 3 साइकिल, बक्सा, ट्रंक चावल, गेहूं जल गया. कैलू तांती के घर में रखा लकड़ी का फर्नीचर, पलंग चौकी, गोदरेज, बक्सा, चावल, गेहूं सहित आवश्यक कागजात भी जलकर राख हो गया. पीड़तों ने बताया कि अलाव से अचानक घर में आग लग गई. हम लोग घर में सोए हुए थे. गर्माहट की आहट से नींद खुली तो देखा कि घर में आग लगा हुआ है. हल्ला करने पर घर के लोगों को जगाया और आग बुझाने में जुट गए. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते-देखते अगल-बगल के घर को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया. आग लगी की घटना में 05 लख रुपए से अधिक की समान जलने का अनुमान है. इस घटना में वीरेन तांती का 15 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार आग की चपेट में आने से झुलस गया है. जिनका इलाज सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है. आग लगी की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दिया गया. जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. तब तक घर एवं घर में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. घटना की सूचना अंचलाधिकारी पिपरा को दी गई. जानकारी मिलते ही सीओ उमा कुमारी जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे. पीड़ित परिवार को एक प्लास्टिक सीट, एक कंबल दिया गया. सीओ ने कहा कि पीड़ित परिवार से आवेदन की मांग की गई है. पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel