[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल मिट्टी भराई के दौरान मारपीट, दो जख्मी

मिट्टी भराई के दौरान मारपीट, दो जख्मी

0
मिट्टी भराई के दौरान मारपीट, दो जख्मी

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 01 में जमीन पर मिट्टी भराई के दौरान आधा दर्जन लोगों ने भू-स्वामी सहित दो लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में नगर पंचायत निर्मली के कर्मी संजय कुमार व उनका पुत्र कुणाल शेखर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना को लेकर कुणाल शेखर के आवेदन पर निर्मली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज शिकायत के अनुसार भू-स्वामी निर्मली वार्ड संख्या 01 स्थित अपनी जमीन पर ट्रैक्टर से मिट्टी भराई करवा रहे थे. आरोप है कि उसी दौरान बजरंगी दास, सागर दास, भोला दास और शंकर दास सहित लगभग 15 अज्ञात पुरुष-महिलाएं लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे. पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए काम बंद कराने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही. इसके बाद आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट शुरू कर दी. घटना के दौरान कुछ राहगीरों मो युसुफ, लोचन कामत, रमेश कुमार, राजा पासवान, रामवृक्ष राजू ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया. जाते समय आरोपियों द्वारा दोबारा जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. घायल अवस्था में पिता-पुत्र का अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में इलाज कराया गया. इस संबंध में निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि घटना को लेकर प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर निर्मली थाना में कांड संख्या 14/26 दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel