[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल विदाई समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक को दी गयी विदाई

विदाई समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक को दी गयी विदाई

0
विदाई समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक को दी गयी विदाई

वक्ताओं ने कहा- शिक्षक कभी नहीं होते हैं रिटायर

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दीनादास टोला में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह एवं सहायक शिक्षक नुनुलाल मंडल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. दोनों शिक्षक शनिवार को अपने-अपने पद से सेवानिवृत्त हुए. समारोह की अध्यक्षता प्रमंडलीय सचिव सह जिला वरीय उपाध्यक्ष, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सुपौल के सिकेंद्र प्रसाद यादव ने की. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. वक्ताओं ने अपने संबोधन में दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया.

वक्ताओं ने कहा कि नौकरी का अंतिम पड़ाव सेवानिवृत्ति अवश्य है, लेकिन जीवन और शिक्षक के कर्तव्य का अंत नहीं होता. शिक्षक पद से भले ही सेवानिवृत्त हो जाएं, पर एक शिक्षक अपने कर्तव्यों से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता. वक्ताओं ने शिक्षक की तुलना कुम्हार से करते हुए कहा कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को गढ़कर उसे सुंदर रूप देता है, उसी तरह शिक्षक बच्चों को संस्कारित कर उनके व्यक्तित्व को निखारता है. यही बच्चे आगे चलकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हैं. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, फूल-माला एवं विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिला सचिव विवेकानंद सिंह, सीताराम पांडेय, वेदानंद प्रसाद, सुरेंद्र कुमार साह, नरेंद्र कुमार, प्रमोद चौधरी, राजनारायण जायसवाल, उमेश मंडल, दिवाकर जायसवाल, शंभु महासेठ, संतोष दास, प्रदीप यादव, ज्योति मिश्रा, ममता कुमारी, वार्ड पार्षद बबलू सादा, महादेव पांडेय, महेश्वर पांडेय, रामू पंडित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel