[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

0
जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

कटैया-निर्मली.

पिपरा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों के जमीन संबंधी दो मामलों का निष्पादन किया गया. जबकि चार नये आवेदन प्राप्त हुए. सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन के लिए सभी थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जहां जमीन संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान सीओ और थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा किया जाता है. वहीं जटिल समस्याओं का निष्पादन नहीं होने पर लोगों को ऊपरी अदालत में जाने की सलाह दी जाती है. सीओ उमा कुमारी ने बताया कि थाना में आयोजित जनता दरबार में 04 आवेदन प्राप्त हुए. जबकि पुराने दो मामलों का निष्पादन किया गया. बाकी बचे फरियादियों को अगले शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आने के लिए कहा गया. इस दौरान अंचल कर्मी सुमेश कुमार, पुअनि पिंकी कुमारी, पुअनि मुकेश कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे.

जनता दरबार में तीन मामले का निष्पादन

सरायगढ़.

भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने की. राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों के समक्ष विभिन्न कागजातों के अवलोकन के बाद भूमि विवाद से जुड़े तीन मामलों का निष्पादन किया गया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े छोटे-मोटे मामले का दोनों पक्षों के समक्ष सुनवाई के उपरांत निपटारा किया जाता है. उन्होंने लोगों से भूमि विवाद से जुड़े मामले को पंचायत स्तर पर आपसी समझौते कर निपटने की अपील की. ताकि विवाद को कम किया जा सके. शेष मामले की सुनवाई लेकर अगले शनिवार को निर्धारित किया गया. इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी मनु कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel