[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल राज्य कर विभाग की बैठक में इसी माह राजस्व लक्ष्य को पूरा करने पर दिया गया बल

राज्य कर विभाग की बैठक में इसी माह राजस्व लक्ष्य को पूरा करने पर दिया गया बल

0
राज्य कर विभाग की बैठक में इसी माह राजस्व लक्ष्य को पूरा करने पर दिया गया बल

सुपौल. राज्य कर कार्यालय सुपौल में शुक्रवार को मार्च माह के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राज्य कर संयुक्त आयुक्त संजय कुमार ने की. इसमें जिले के विभिन्न टैक्स कंसलटेंट, अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल हुए. बैठक के दौरान संयुक्त आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिले के लिए मार्च माह में जो राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे सभी के सहयोग से हर हाल में पूरा किया जाना है. इसके लिए सभी टैक्स कंसलटेंट अपने-अपने व्यवसायियों को समय पर कर जमा करने के लिए प्रेरित करें, ताकि विभाग को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिल सके. उन्होंने विशेष रूप से व्यवसायिक कर (प्रोफेशनल टैक्स) जमा कराने पर भी जोर दिया. साथ ही ईंट व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों से पूर्व में निर्धारित कर का भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया, ताकि राजस्व लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सके. बैठक में अधिवक्ता तारणी जयसवाल, सुनील संथालिया, संदीपन कुमार, मुन्ना झा, अमित कुमार झा, रीतेश कुमार झा, सीए गिरीश श्रीवास्तव, सहित कई टैक्स कंसलटेंट मौजूद रहे. इस दौरान सभी ने विभाग को राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel