[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

0
ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

राघोपुर. थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 01 दहीपौड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह ट्रेन के चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार स्थानीय तांती टोला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश दास शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सीएसपी से अपने वृद्धा पेंशन का पैसा निकालने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सहरसा से फारबिसगंज की ओर जा रही ट्रेन के चपेट में आने से ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई. घटना के बाद जैसे ही परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, परिजनों ने आनन फानन में शव को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का पुत्र कुछ दिन पहले ही कमाने के लिए बाहर गए था, जिसके कारण बुजुर्ग को मुखाग्नि भी उनकी पत्नी ने ही दिया. वहीं घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है. घटना को लेकर आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel