[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल Supaul : ट्रैक्टर से कुचलकर आठ वर्षीय बालक की मौत, मिट्टी भराई के दौरान हुआ हादसा

Supaul : ट्रैक्टर से कुचलकर आठ वर्षीय बालक की मौत, मिट्टी भराई के दौरान हुआ हादसा

0
Supaul : ट्रैक्टर से कुचलकर आठ वर्षीय बालक की मौत, मिट्टी भराई के दौरान हुआ हादसा

निर्मली (सुपौल) से भागवत कुमार की रिपोर्ट :

अनुमंडल अन्तर्गत सुपौल नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनिया गांव में मिट्टी भराई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम दिलखुश राम की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था. परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय बताई जा रही है. बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

तेज आवाज गाना बजाते हुए ट्रैक्टर चला रहा था चालक

जानकारी के अनुसार ललमनिया वार्ड-13 निवासी योगेंद्र राम का पुत्र दिलखुश राम गांव में खेल रहा था. इसी दौरान वार्ड-12 निवासी प्रयाग साह के यहां ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का काम चल रहा था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में गाना बजाते हुए वाहन चला रहा था. इसी बीच बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसके सीने पर ट्रैक्टर का चक्का गुजर गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल समझकर बच्चे को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अखिलेश झा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चा अस्पताल लाने से पहले ही दम तोड़ चुका था.

योगेंद्र राम की इकलौती संतान था दिलखुश

ग्रामीणों के अनुसार, दिलखुश की मां बचपन में ही परिवार छोड़कर दूसरे स्थान पर चली गई थी. पिता योगेंद्र राम मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रहे थे. ऐसे में इकलौते बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक मधुबनी जिले के छजना गांव का निवासी है, जबकि चालक ललमनिया के मुहरी गांव का रहने वाला है. सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel