[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 14 पंचायतों में कृषि विभाग का ई-केवाईसी महाअभियान, 10 जनवरी तक चलेगी शिविर

14 पंचायतों में कृषि विभाग का ई-केवाईसी महाअभियान, 10 जनवरी तक चलेगी शिविर

0
14 पंचायतों में कृषि विभाग का ई-केवाईसी महाअभियान, 10 जनवरी तक चलेगी शिविर

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में कृषि विभाग की ओर से किसानों के हित में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. यह शिविर शनिवार से शुरू होकर आगामी 10 जनवरी तक चलेगा. शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराना है, ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान योजनाओं का लाभ उन्हें बिना किसी बाधा के मिलता रहे. बसंतपुर प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी कराने के बाद ही किसानों को पीएम किसान समेत अन्य योजनाओं का लाभ निरंतर मिल सकेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पीएम किसान लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, उनकी आगामी किस्त अटक सकती है या रोकी भी जा सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार को आयोजित शिविर में कुल 250 से अधिक किसानों की ई-केवाईसी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई. उन्होंने कहा कि यह कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए. ई-केवाईसी अभियान में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड कृषि समन्वयक राजीव रंजन, ज्योति कुमारी सहित सभी पंचायतों के किसान सलाहकार सक्रिय रूप से लगे हुए हैं. सभी अधिकारी और कर्मी पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं. कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी अवश्य करवा लें. इसके लिए किसानों को केवल किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है. विभाग का कहना है कि समय रहते ई-केवाईसी कराकर किसान भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel