[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल डीएम ने अंबेडकर आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

डीएम ने अंबेडकर आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

0
डीएम ने अंबेडकर आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

– साफ-सफाई व भोजन गुणवत्ता सुधारने का दिया निर्देश सुपौल. जिले के शैक्षणिक संस्थानों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, पिपरा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने सबसे पहले वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास और मेस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं के रहने वाले कमरों की स्थिति का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के समय विद्यालय में छात्राओं की वार्षिक परीक्षा चल रही थी. जिसे उन्होंने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित पाया. मेस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रावास के कमरों और किचन की साफ-सफाई को और बेहतर बनाया जाए. साथ ही, उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के लिए स्वयं भोजन चखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय में नामांकित एवं आवासित छात्राओं से सीधे संवाद किया. उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. छात्राओं ने पठन-पाठन और भोजन व्यवस्था को संतोषजनक बताया. जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की. विद्यालय परिसर में आयोजित मेडिकल कैम्प का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस दौरान डॉक्टरों द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी. जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि महीने में कम से कम दो बार सभी छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel