[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एक हजार पंप ऑपरेटर के साथ डीएम ने की बैठक, मतदाताओं को जागरूक करने का दिया निर्देश

एक हजार पंप ऑपरेटर के साथ डीएम ने की बैठक, मतदाताओं को जागरूक करने का दिया निर्देश

0
एक हजार पंप ऑपरेटर के साथ डीएम ने की बैठक, मतदाताओं को जागरूक करने का दिया निर्देश

सुपौल. लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए मंगलवार को बीएसएस कॉलेज परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पम्प ऑपरेटर के साथ बैठक की गयी. बैठक में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा सुपौल जिला में निर्धारित मतदान की तिथि 07 मई को अपना मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी पंप ऑपरेटर से अनुरोध किया गया. जिलाधिकारी द्वारा पीएचईडी विभाग के उपस्थित लगभग 1000 पंप ऑपरेटर को संबोधित करते हुए अपील किया गया कि 07 मई को सबसे पहले अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को अपना मत का प्रयोग करने हेतु जागरूक करेंगे. कार्यक्रम के अवसर पर मतदाता जागरुकता से संबंधित गांव स्तर पर चलाये जा रहे जिले के विभिन्न विभाग कृषि, स्वास्थ्य, कल्याण, स्वच्छता, आईसीडीएस आदि का मतदाता जागरुकता से संबंधित स्टॉल भी लगा हुआ था. स्टॉल का जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी तथा उपस्थित अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण भी किया गया. पर्यवेक्षण के दौरान स्टॉल पर उपस्थित संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा क्षेत्र में मतदाताओं को किये जा रहे जागरुक के संबंध में जानकारी दी गयी. इसके अतिरिक्त मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित ऑडियो व वीडियो भी चलाया गया. इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंप ऑपरेटर से भी जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली गयी. पंप ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि अभी तक उनलोगों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित जिला स्वीप कोषांग द्वारा उपलब्ध कराये गये पम्पलेट को घर-घर पहुंचा दिया गया है तथा उनसे 07 मई को अपना मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अनुरोध किया गया है. बैठक में उपस्थित सभी पंप ऑपरेटर द्वारा जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि मतदान के दिन सबसे पहले मतदान केंद्र पर जाकर अपना मत का प्रयोग करते हुए डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को अपना मत का प्रयोग करने हेतु जागरूक करेंगे. जिलाधिकारी द्वारा सभी पंप ऑपरेटर को जानकारी दी गयी कि यदि आप लोगों का शत-प्रतिशत जागरूकता कार्यक्रम में इसी प्रकार का सहयोग जिला प्रशासन को मिलता रहा तो निश्चित रूप से सुपौल जिला का मतदान प्रतिशत अन्य जिला से बेहतर रहेगा. बैठक में पीएचईडी कार्यपालक अभियंता ई विपुल कुमार नंदन सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel