[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल फॉर्मर रजिस्ट्री पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, कैंप मोड में आईडी निर्माण के निर्देश

फॉर्मर रजिस्ट्री पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, कैंप मोड में आईडी निर्माण के निर्देश

0
फॉर्मर रजिस्ट्री पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, कैंप मोड में आईडी निर्माण के निर्देश

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अपर समाहर्ता, चिदानंद सुमन की अध्यक्षता में किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जिले के सभी रैयत कृषकों का फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना अनिवार्य है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुकों का भी फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा. अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण का कार्य कैंप मोड में संपादित किया जाए, जिसमें सभी हल्का कर्मचारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अंचलाधिकारी अपने स्तर से नियमित समीक्षा करेंगे, ताकि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो सके. सभी संबंधित कर्मियों को विभागीय निर्देशों के आलोक में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी हल्का कर्मचारी एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व, उसकी प्रक्रिया एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा, ताकि जिले के सभी कृषकों को सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय एवं पारदर्शी ढंग से मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel