[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल विकास की राह पर अग्रसर है जिला : डीएम

विकास की राह पर अग्रसर है जिला : डीएम

0
विकास की राह पर अग्रसर है जिला : डीएम

– अपराधों में आई कमी : एसपी सुपौल. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत सुपौल दौरे को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी. डीएम ने कहा कि सीएम ने निर्मली प्रखंड के निर्मली रिंग बांध की मरम्मति और सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन किया. यह कार्य वर्ष 2025 की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किया गया था. जो अब पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर बांध का निरीक्षण भी किया. निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सरकारी योजनाओं के स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया. इस दौरान कई योजनाओं के लाभुकों को मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया गया. विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा निर्मली में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. इसमें बताया गया कि छातापुर और त्रिवेणीगंज में सुरसर नदी चैनलाइजेशन और तटबंध मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है. वीरपुर में निबंधन कार्यालय के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. सुपौल स्टेडियम के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो चुका है. बाबा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है. त्रिवेणीगंज और पिपरा बाजार के बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. बस स्टैंड और हवाई अड्डा परियोजना पर काम जारी है. जिलाधिकारी ने बताया कि सुपौल में नए बस स्टैंड निर्माण के लिए जल्द ही निविदा जारी होगी. इसके अलावा वीरपुर हवाई अड्डा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. मौजूदा रनवे को 1080 मीटर से बढ़ाकर 3040 मीटर करने की योजना है. इसके लिए 88.83 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है. योजनाओं के लाभार्थियों को मिल रहा लाभ जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया गया है. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत इंटर स्तर की 7704 बालिकाओं को 19.26 करोड़ रुपये वितरित किए गए. स्नातक प्रोत्साहन योजना में 16071 छात्राओं को 80.35 करोड़ रुपये दिए गए. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 924 लाभार्थियों को पहली किश्त सहित कुल 62.09 करोड़ रुपये की राशि दी गई. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5.18 लाख लाभुकों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई. मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 2392 वार्डों में से 2228 वार्डों में 24020 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जा चुके हैं. शेष कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत 11471 लक्ष्य के विरुद्ध 10217 विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं. प्रेस ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में जिले में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, दंगा और दहेज मृत्यु जैसे प्रमुख अपराधों में कमी दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा सभी थानों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel