[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल डीआईजी ने किया त्रिवेणीगंज अनुमंडल का निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर दिखे सख्त

डीआईजी ने किया त्रिवेणीगंज अनुमंडल का निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर दिखे सख्त

0
डीआईजी ने किया त्रिवेणीगंज अनुमंडल का निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर दिखे सख्त

– मई तक 1200 कांड लंबित, इसी माह 450 मामलों के निष्पादन का लक्ष्य तय, बकरीद को लेकर भी अलर्ट त्रिवेणीगंज. कोशी क्षेत्र, सहरसा अंतर्गत त्रिवेणीगंज अनुमंडल का मंगलवार को डीआईजी आशीष कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया गया. इससे पहले डीआईजी के आगमन पर अनुमंडल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जहां एसपी शरथ आरएस, एसडीपीओ विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार, जदिया थाना अध्यक्ष नंदकिशोर नंदन, छातापुर थाना अध्यक्ष प्रमोद झा, बलुवा थाना अध्यक्ष सुमित कुमार आदि मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया. कई पंजी एवं संचिकाओं में त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए उन्हें शीघ्र अद्यतन करने का निर्देश दिया गया. लंबित कांडों की स्थिति पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान अनुमंडल के विभिन्न थानों में अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण हेतु लंबित कांडों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई. मई 2026 तक लंबित कांडों की कुल संख्या 1200 बताई गई. इनमें से इसी माह 450 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अनुसंधान कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर अधिकारियों ने गंभीर नाराजगी जताई और लापरवाह थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं से स्पष्टीकरण प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही. अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक अनुसंधानकर्ता के पास लंबित कांडों की संख्या, अनुसंधान की गुणवत्ता, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट प्रक्रिया एवं कांड डायरी लेखन की नियमित समीक्षा की जाए. यह भी कहा गया कि यदि किसी अनुसंधानकर्ता के पास अधिक कांड लंबित हैं तो अंचल पुलिस निरीक्षक उनकी क्षमता के अनुसार अन्य अनुसंधानकर्ताओं के बीच मामलों का समानुपातिक बंटवारा सुनिश्चित करें. कांड डायरी लेखन में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं एक माह में कम से कम पांच कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कृत करने हेतु प्रस्ताव भेजने की भी बात कही गई. जून तक अधिकांश लंबित मामलों के निष्पादन का लक्ष्य अधिकारियों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जून 2026 तक अधिकांश लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. बताया गया कि पुलिस उप-महानिरीक्षक स्तर से कांडों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसकी साप्ताहिक समीक्षा लगातार की जा रही है. बकरीद को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel