[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यालय का किया निरीक्षण

डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यालय का किया निरीक्षण

0
डिप्टी डायरेक्टर ने विद्यालय का किया निरीक्षण

सरायगढ़. प्राथमिक शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार शनिवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डिप्टी डायरेक्टर ललित कोसी पीड़ित उच्च विद्यालय बनैनिया बलथरवा व मिडिल स्कूल भपटियाही का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डिप्टी डायरेक्टर ने मिडिल स्कूल भपटियाही में नामांकित 527 छात्र-छात्राओं में से 296 ही उपस्थित थे. उन्होंने स्कूल में चल रहे मिशन दक्ष कक्षा में जाकर छात्र-छात्राओं से पूछताछ किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार एमडीएम, किताब, और बैग के बारे में विस्तृत रूप से पूछताछ किया. छात्र-छात्राओं ने बताया कि किताब और बेग उपलब्ध कराया गया है. विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य के बारे में अभिभावकों से भी पूछताछ किया और अपने-अपने बच्चों को ससमय से स्कूल भेजने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में डिप्टी डायरेक्टर ने शिक्षकों से स्कूल में फर्नीचर सहित के बारे में भी विस्तृत रूप से पूछताछ किया. मौके पर बीईओ रीता कुमारी, जेई निशांत कुमार, प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, शिक्षक शशित कुमार यादव, सरिता झा, विभा कुमारी, सुशील कुमार सिंह, सेहराना खातून, मधु कुमारी, बिंदु कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजनी कुमारी, अजीत कुमार, श्वेता कुमारी, रूपा कुमारी, नीतू कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel