[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल भूदान के पर्चाधारियों ने जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की मांग को लेकर एसएच जाम कर किया प्रदर्शन

भूदान के पर्चाधारियों ने जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की मांग को लेकर एसएच जाम कर किया प्रदर्शन

0
भूदान के पर्चाधारियों ने जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की मांग को लेकर एसएच जाम कर किया प्रदर्शन

छातापुर. भूदान के पर्चाधारियों ने जमीन पर दखल कब्जा दिलाने तथा 107 की कार्रवाई करने के विरोध में बुधवार को एसएच 91 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. डहरिया के समीप हाइवे जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. आक्रोशित पर्चाधारी जमीन पर दखल कब्जा दिलाने तथा 107 की कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना पर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम में शामिल लोगों की समस्याओं को सुना. मामले से अवगत होने के बाद बीडीओ ने पैक्स चुनाव के बाद समस्याओं का निदान करने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. बीडीओ द्वारा समझाने बुझाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ. हाइवे से जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया जा सका. डहरिया के अशोक हजारी, कमलदेव पासवान आदि ने बताया कि भूदान में मिली छह एकड़ सात डिसमिल जमीन का 85 लोगों को पर्चा प्राप्त है. 2009 से ही सभी पर्चाधारी दखल कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं. डीएम के आदेश के बावजूद सीओ दखल कब्जा दिलाने के लिए टाल-मटोल का रवैया अपना रहे हैं. वहीं महम्मदगंज के रूपेश पासवान ने बताया कि भूदान से प्राप्त जमीन 16 लोगों को 1974 में ही पर्चा प्राप्त है. पर्चाधारियों की रसीद भी कट रही है. पूर्व जमींदार के प्रभाव में आकर अंचल प्रशासन व पुलिस की मिली भगत से सभी पर्चाधारियों पर 107 की कार्रवाई कर दी. मंगलवार को नोटिस मिलने के बाद 107 की कार्रवाई ज्ञात हुआ. बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम व एसपी के द्वारा पर्चाधारियों की सूची बनाकर दखल कब्जा दिलाया गया था. परंतु उक्त जमीन से अब बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel