[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल पटना-ललितग्राम सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग

पटना-ललितग्राम सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग

0
पटना-ललितग्राम सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग

– डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन सुपौल. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ सुपौल रेलवे अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर रात के समय पटना से सहरसा होते हुए सुपौल और ललितग्राम तक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की. श्री झा ने कहा कि सुपौल जिले के लोगों को रात के समय यात्रा के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यदि पटना से सहरसा, सुपौल होते हुए ललितग्राम तक एक सुपरफास्ट ट्रेन रात में चलाई जाए और उसका ठहराव गढ़ बरूआरी, सुपौल, थरबीटिया और सरायगढ़-राघोपुर स्टेशन पर दिया जाए, तो पूरे जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. कहा कि जिले के अधिकांश लोग इलाज के लिए पटना के बड़े अस्पतालों में जाते हैं. रात में ट्रेन सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों को समय की बचत होगी और रेलवे को भी यात्री संख्या बढ़ने से लाभ मिलेगा. इस अवसर पर संजीत कुमार, उमेश कुमार, राजकुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद रजाक, शत्रुघ्न, ललन कुमार सहित कई समर्थक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel