[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सहरसा-सुपौल-अररिया मार्ग से सिलीगुड़ी तक नई सुपरफास्ट ट्रेन परिचालन की मांग तेज

सहरसा-सुपौल-अररिया मार्ग से सिलीगुड़ी तक नई सुपरफास्ट ट्रेन परिचालन की मांग तेज

0
सहरसा-सुपौल-अररिया मार्ग से सिलीगुड़ी तक नई सुपरफास्ट ट्रेन परिचालन की मांग तेज

सुपौल. सुपौल समेत पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र में सहरसा, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया और ठाकुरगंज होते हुए सिलीगुड़ी तक नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस रूट पर सीधी और तेज़ रेल सेवा का अभाव वर्षों से आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कोसी-सीमांचल क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सिलीगुड़ी और गुवाहाटी की यात्रा करते हैं. सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलनी पड़ती है या लंबा और खर्चीला रास्ता अपनाना पड़ता है. इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता है. व्यापारियों का भी मानना है कि सिलीगुड़ी पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है. इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में व्यापारी रोज़मर्रा के कारोबार के सिलसिले में सिलीगुड़ी आते-जाते हैं. यदि इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू होता है, तो व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी और कोसी-सीमांचल की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती हासिल होगी. इस संबंध में सुपौल रेल संघर्ष समिति के संयोजक पवन अग्रवाल ने कहा कि सिलीगुड़ी तक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होना कोसी-सीमांचल के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और रेलवे को भी बेहतर राजस्व प्राप्त होगा. क्षेत्रवासियों ने इस मांग को लेकर रेल मंत्रालय, भारत सरकार, पूर्व मध्य रेल प्रशासन और स्थानीय सांसद से जनहित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है. लोगों का कहना है कि यदि यह ट्रेन शुरू होती है, तो न सिर्फ यात्रियों की परेशानियां दूर होंगी, बल्कि कोसी-सीमांचल को देश के प्रमुख व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्रों से सीधी और मजबूत रेल कनेक्टिविटी भी मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel