[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव

0
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव

लक्ष्मी गणेश की पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना – बच्चों ने की आतिशबाजी – विभिन्न प्रकार की रौशनी से जगमग हो रहा था गांव-शहर सुपौल. दीपावली का त्योहार जिले में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर लोगों ने अपने-अपने घर-आंगन को दीये व रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाकर भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की. वहीं युवतियों ने घरों में रंगोली बनाए. दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों को केले के पेड़ व गेंदा फूल के माले व रंग-बिरंगे झालरों से सजाया. शहर व गांव रात भर रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगा उठा. शाम ढलते ही पटाखों की आवाज गुंजने लगी. युवाओं और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी किया. इस दौरान घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए. मिठाई की दुकान पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा-अराधना के बाद बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. पारंपरिक रूप से खेली गयी उक्का-पाती दीपावली के मौके पर मिथिलांचल की परंपरा के अनुसार लोगों ने उक्का-पाती भी खेला. मान्यता के अनुरूप उक्का-पाती खेलकर अपने घरों से दरिद्रता को दूर को भगाकर माता लक्ष्मी का आह्वान करते हैं. इस दौरान परिवार के सदस्य साथ मिलकर आंगन या घर के दरवाजे पर उक्का-पाती में आग लगाकर इसे खेलते हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने मित्रों के साथ दीपावली के बधाई संदेश व तस्वीरें साझा कर खुशियां बांटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel