[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की मौत

सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की मौत

0
सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की मौत

– सिमराही बाजार के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर – दो घंटे तक एनएच जाम, चालक मौके से फरार राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत पुराने सिनेमा हॉल के समीप एनएच 27 पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ट्रक (बीआर 09जीसी 1463) ने बाइक (बीआर 01सीएस 6017) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे. वे ललितग्राम से राघोपुर कॉलेज जा रहे थे. मृतक महिला की पहचान ललितग्राम थाना क्षेत्र के टेंगरी वार्ड नंबर 03 निवासी राजेश सिंह की 22 वर्षीया पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है. वह अपने ससुर और छोटी बहन के साथ बीए की परीक्षा देने राघोपुर कॉलेज जा रही थी. ससुर व बहन जख्मी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिमराही बाजार में सड़क किनारे पहले से एक ट्रक खड़ी थी. इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, लेकिन पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला के ससुर भुवनेश्वर प्रसाद सिंह और उसकी 14 वर्षीया बहन रंजीता कुमारी घायल हो गयी. दोनों का इलाज राघोपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घायल रंजीता कुमारी ने बताया कि वे लोग टेंगरी से अपनी बड़ी बहन को परीक्षा दिलाने राघोपुर कॉलेज जा रहे थे, तभी सिमराही बाजार के पास यह हादसा हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 27 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. सूचना मिलने पर राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. हालांकि इस दौरान दोनों ट्रकों के चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. दो घंटे तक एनएच जाम, राहगीरों को हुई परेशानी घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिस कारण बाहर से आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel