[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल तीन दिन से लापता अधेड़ का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

तीन दिन से लापता अधेड़ का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

0
तीन दिन से लापता अधेड़ का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के वार्ड नंबर 16 स्थित पकड़ी गांव के एक तालाब में रविवार की सुबह तीन दिन से लापता एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतक व्यक्ति की पहचान महेशुआ पंचायत के वार्ड नंबर 16 निवासी बाबूलाल ठाकुर उर्फ बौआ के रूप में की गई है. मृतक व्यक्ति के दाएं पैर में पहले से पैरालिसिस था. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक बाबूलाल ठाकुर उर्फ बौआ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि वे तीन दिन पहले से लापता था. जिसकी खोजबीन की जा रही थी. रविवार की सुबह तालाब किनारे जब पंक्षी लग रहा था. तब वहां लोगों की नजर पड़ी तो देखा कि बाबूलाल ठाकुर उर्फ बौआ का शव वहां पड़ा हुआ था. लोगों ने बताया कि संभावना है कि मृतक के दाएं पैर में पैरालिसिस मारा हुआ था और वे शौच कर तालाब किनारे पानी लेने गया होगा इस दौरान वे पानी में गिर गया होगा. वहीं मृतक पत्नी त्रिफुल देवी समेत उनके पुत्री एवं पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक के पत्नी त्रिफुल देवी भी पैरालिसिस की शिकार है. प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel