[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल विकास योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा, लंबित योजनाओं का जियो टैग करने का दिया निर्देश

विकास योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा, लंबित योजनाओं का जियो टैग करने का दिया निर्देश

0
विकास योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा, लंबित योजनाओं का जियो टैग करने का दिया निर्देश

सुपौल. जिले में चल रही प्रमुख सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में निदेशक एनईपी, निदेशक लेखा प्रशासन, डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं स्वच्छता समन्वयक वर्चुअल माध्यम से जुड़े. समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा से जुड़े अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल माह के लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी मजदूरों का ईकेवाईसी कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने पर बल दिया गया. आवास योजना के लाभुकों को ईएमआर जारी कर मानव दिवस का लाभ देने का निर्देश दिया. सभी लंबित योजनाओं का जियो टैग जल्द से जल्द करने को कहा गया. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र लाभुकों को नियमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा आवास निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें. महादलित टोला में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करें. उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया, ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel