[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी

पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी

0
पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 गढ़िया पेट्रोल पंप से पूरब सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार को मुर्गा लदे पिकअप ने टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार व्यक्ति जख्मी हो गया. जबकि टक्कर के बाद पिकअप घटना स्थल पर पलट गई. बताया जाता है कि गोविंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गढ़िया गांव निवासी 55 वर्षीय जयनारायण यादव साइकिल लेकर अपने घर से निकल कर एनएच 57 पर जैसे ही आया, तभी सिमराही की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित मुर्गा लदा पिकअप साइकिल सवार को जोड़दार टक्कर मार दी. घटनास्थल तब तक लोग पहुंचते चालक फरार हो गया. उपस्थित लोगों ने जख्मी को पीएचसी पहुंचाते हुए घटना की सूचना थाना को दी. पीएचसी प्रतापगंज में ड्यूटी पर तैनात डॉ आनंद ने कहा कि साइकिल सवार जय नारायण यादव को सिर एवं कान में बहुत अधिक चोटें थी. जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पहुंच कर मार्ग लदी गाड़ी को अपने कब्जे में लिया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि जख्मी का इलाज चल रहा है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel