[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल महाशिवरात्रि के अहले सुबह भीमशंकर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि के अहले सुबह भीमशंकर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
महाशिवरात्रि के अहले सुबह भीमशंकर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज-धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि की अगली सुबह सोमवार को जलढरी पर्व के अवसर पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंज उठा. सुबह से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सुबह 4 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए, ताकि भक्त शांतिपूर्वक दर्शन कर जल अर्पित कर सकें. सुबह 4 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लगातार भक्तों की भीड़ बनी रही. दूर-दराज से आए श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते नजर आए. अनुमान के अनुसार इस पावन अवसर पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा भीमशंकर पर जल अर्पित किया. भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति एवं स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्गों पर बैरिकेटिंग की गई तथा वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. पूरे आयोजन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसडीएम सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार एवं डीएसपी सुरेंद्र कुमार द्वारा लगातार की जाती रही. वहीं इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, बीडीओ सत्येंद्र कुमार, सीओ रश्मि प्रिया, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित कई पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर तैनात रहे. महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती भी पूरे समय बनी रही. मान्यता है कि जलढरी पर्व के दिन सच्चे मन से बाबा भीमशंकर को जल अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी गहरी आस्था के कारण हर वर्ष इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंग जाता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel