[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

0
देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को लोडेड देशी कट्टा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि दो अपराधी भागने में सफल हो गये. पुअनि राजेश्वर कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत स्थित कचरा भवन के समीप कुछ आपराधिक तत्व के युवक अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना पाते ही सशस्त्र बल के साथ श्रीपुर स्थित कचरा भवन पहुंचे. जहां पूर्व से खडे़ तीन अपराधी पुलिस की वाहन को देखते ही बाइक पर सवार होकर भागने लगे. पुअनि श्री कुमार भी बाइक से भाग रहे अपराधियों का पीछा करने लगे. आखिरकार भाग रहे अपराधी पुलिस गिरफ्त में आने की डर से खाली खेत में बाइक छोड़ कर भागने लगे. पीछा कर रहे पुअनि के साथ सशस्त्रबल के जवान तेजी से बढ़कर एक अपराधी को धर-दबोचा. साथ हीं बाइक को भी अपने कब्जे में कर लिया. सुबह-सुबह पुलिस कार्रवाई को देख ग्रामीण भी जमा हो गये. पुअनि द्वारा पकड़े गये युवक से पूछताछ में उसने अपना नाम जयकुमार शर्मा बताया. जो गोविंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 07 का रहने वाला है. उसकी तलाशी लेने पर उसके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel