[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ट्रेनिंग पूर्व पांच दिवसीय सेलेक्शन कोर्स दौड़ व कूद का कराया अभ्यास

ट्रेनिंग पूर्व पांच दिवसीय सेलेक्शन कोर्स दौड़ व कूद का कराया अभ्यास

0
ट्रेनिंग पूर्व पांच दिवसीय सेलेक्शन कोर्स दौड़ व कूद का कराया अभ्यास

वीरपुर मुख्यालय स्थित ललित नारायण मिश्रा स्मारक महाविद्यालय के सभागार में रविवार को ट्रेनिंग पूर्व पांच दिवसीय सेलेक्शन कोर्स का समापन हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी 45 वी बटालियन के कमाडेंट गौरव सिंह रहे. इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया. कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्रो पंकज शर्मा, स्थानीय ओम प्रकाश राजू समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र के जीवंत गांवों नरपतपट्टी, साहेबान, पिपराही, ढाढा एवं सतना के विभिन्न विद्यालयों में भी संचालित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवक व युवतियों को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था. प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण से संबंधित अभ्यास जैसे दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि का नियमित अभ्यास कराया गया. इसके अतिरिक्त लिखित परीक्षा की तैयारी, पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी, प्रश्न-पत्र की संरचना तथा मेडिकल मानकों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया. प्रशिक्षकों ने अभ्यर्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं समय प्रबंधन के महत्व से भी अवगत कराया. कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए बेहतर अवसर प्रदान करती है तथा उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती है. इस मौके पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, बसंतपुर मुखिया संघ की अध्यक्ष नेहा मौसम खेड़वार, उप कमाडेंट सुमन सौरभ, अम्बिका नन्द झा आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel