[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल Supaul, 60 करोड़ की लागत से बने आधुनिक सिविल कोर्ट भवन का हुआ उद्घाटन

Supaul, 60 करोड़ की लागत से बने आधुनिक सिविल कोर्ट भवन का हुआ उद्घाटन

0
Supaul, 60 करोड़ की लागत से बने आधुनिक सिविल कोर्ट भवन का हुआ उद्घाटन

निर्मली (सुपौल) से भागवत कुमार की रिपोर्ट,

अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नवनिर्मित सिविल कोर्ट भवन का भव्य उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर की गई। इसके बाद मिथिला की समृद्ध परंपरा के अनुसार पाग, सॉल और पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन में न्यायमूर्ति साहू ने निर्मली को मिथिला की पवित्र धरती बताते हुए यहां की सांस्कृतिक विरासत विशेषकर सामा-चकेवा और लोक परंपराओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अब तक क्षेत्र के लोगों को न्याय के लिए दूर-दराज के न्यायालयों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। नए सिविल कोर्ट के शुरू होने से अब लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य न्याय को लोगों के द्वार तक पहुंचाना है, और यह भवन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यायमूर्ति साहू ने इस परियोजना में सहयोग देने वाले अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों और आम जनता की सराहना की तथा उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इंस्पेक्टिंग जज पूर्णेन्दु सिंह ने अपने संबोधन में न्याय व्यवस्था को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का कार्य केवल निर्णय देना ही नहीं, बल्कि आम लोगों के मन में न्याय के प्रति विश्वास को मजबूत करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मामलों के त्वरित निष्पादन और न्यायिक सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने इस उद्घाटन को निर्मली के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू और इंस्पेक्टिंग जज पूर्णेन्दु सिंह ने परिसर में पौधरोपण भी किया। लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक न्यायालय परिसर में 15 कोर्ट भवन, इम्यूनिटी भवन, कैदी हाजत और जजों के आवास जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel