[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

0
शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

त्रिवेणीगंज. दुर्गा पूजा महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एसडीएम वेश्म में अनुमंडलीय स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अभिषेक कुमार ने की. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान एसडीएम अभिषेक कुमार ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने साफ कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. वहीं, जागरण या अन्य आयोजनों में अश्लील गीत-संगीत चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम ने बताया कि पूजा को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. मेला आयोजकों को निर्देश दिया गया कि पंडाल और मेला स्थल पर सीसीटीवी लगाए जाएं. साथ ही, महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाया जाए और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जाएगा. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्व, उचक्के और हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. बैठक में प्रशासन ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. बैठक में अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, नगर प्रबंधक चंद्रभूषण विभूति, विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार, उपमुख्य पार्षद गीता देवी, जिप सदस्य सोनम सरदार समेत अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel