[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल निर्मली में समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री ने 569 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

निर्मली में समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री ने 569 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

0
निर्मली में समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री ने 569 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी, महिलाओं को दो लाख तक सहायता का ऐलान सुपौल. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा के तहत अनुमंडल मुख्यालय निर्मली पहुंचे, यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले निर्मली रिंग बांध का निरीक्षण किया. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया. साथ ही जिले में 569 करोड़ रुपये की लागत वाली 213 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आने वाले पांच वर्षों के विकास का विजन प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में बिहार के 01 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. 2005 से पहले कानून व्यवस्था थी कमजोर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले बिहार में विकास कार्य लगभग ठप पड़े थे. राज्य की कानून व्यवस्था बेहद कमजोर थी. उन्होंने कहा कि उस समय शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे. हत्या, लूट व डकैती जैसी घटनाएं आम थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ. विकास कार्यों को नई गति मिली. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. पहले राज्य में हिंदू-मुस्लिम विवाद होते थे, लेकिन अब भाईचारे का माहौल है. उन्होंने बताया कि 2006 से कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू की गई. 2016 में मंदिरों की भी घेराबंदी करवाई गई. जिससे धार्मिक स्थलों को सुरक्षा मिली. कहा कि 01 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने का लक्ष्य, महिलाओं को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता, नए उद्योगों के लिए मुफ्त जमीन और अनुदान, बंद पड़ी मिलों को फिर से चालू करना, 05 नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण, ग्रामीण सड़कों का विकास, सोलर पैनल को बढ़ावा देना है. पीएम का जताया आभार मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र ने बिहार के लिए विशेष आर्थिक बजट दिया है. मखाना बोर्ड की स्थापना भी की गई है. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया. जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने किया. मौके पर निर्मली विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी, लौकहा विधायक सतीश कुमार साह सहित अन्य मौजूद थे. इससे पूर्व हेलीपैड पर जिलाधिकारी ने सीएम को बुके देकर स्वागत किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel