[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल गणतंत्र दिवस पर चिल्ड्रेन्स पार्क का उद्घाटन, नगर को मिली सौंदर्य व स्वास्थ्य की नई सौगात

गणतंत्र दिवस पर चिल्ड्रेन्स पार्क का उद्घाटन, नगर को मिली सौंदर्य व स्वास्थ्य की नई सौगात

0
गणतंत्र दिवस पर चिल्ड्रेन्स पार्क का उद्घाटन, नगर को मिली सौंदर्य व स्वास्थ्य की नई सौगात

वीरपुर. वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को लाखों रुपये की लागत से निर्मित चिल्ड्रेन्स पार्क का भव्य उद्घाटन किया गया. पार्क का उद्घाटन वीरपुर के एसडीएम नीरज कुमार, मुख्य पार्षद सुशील कुमार, उपमुख्य पार्षद रीमा दास, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) देवर्षि रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह में नगर क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे. इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पार्क को लेकर खासा उत्साह देखा गया. बताया गया कि चिल्ड्रेन्स पार्क के निर्माण से जहां एक ओर नगर की सुंदरता में इजाफा होगा, वहीं दूसरी ओर आसपास के बच्चों को खेलने के लिए एक सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा. इसके साथ ही पार्क परिसर में ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे नगरवासी अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकेंगे. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में पांच रुपये के नाममात्र शुल्क पर बैठने की सुविधा, ओपन जिम, बच्चों के खेलने-कूदने के विभिन्न संसाधन सहित वे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी जरूरत आमतौर पर शहरी परिवारों को होती है. उन्होंने कहा कि यह चिल्ड्रेन्स पार्क नगरवासियों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य और पारिवारिक समय बिताने का एक बेहतर केंद्र साबित होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel