[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल विधिवत पूजा-अर्चना के बाद संपन्न हुआ चैती नवरात्रि

विधिवत पूजा-अर्चना के बाद संपन्न हुआ चैती नवरात्रि

0
विधिवत पूजा-अर्चना के बाद संपन्न हुआ चैती नवरात्रि

– भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं ने लिया भाग राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र विशनपुर दौलत पंचायत के भगता टोला वार्ड नंबर 11 स्थित मां भगवती स्थान में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला. यहां पिछले 12 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ किया गया. नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ इस नौ दिवसीय पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ. पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. इसी कड़ी में नवमी तिथि को शनिवार की सुबह भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. दशमी तिथि में रविवार की सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवरात्रि का समापन हुआ. इस अवसर पर मां भगवती स्थान के अर्जुन बाबा ने श्रद्धालुओं को धर्म जागरण के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि मानव जीवन मां भगवती के आशीर्वाद से ही सार्थक और भक्तिमय बनता है. पूरे आयोजन में पंडित अशोक झा द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, रामायण पाठ, बाबा धर्मराज भगैत लोकगाथा, जागरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक बना रहा. दूर-दराज से आई माताओं एवं बहनों ने 25 कलश स्थापित कर यज्ञ का शुभारंभ किया, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा. इस धार्मिक यज्ञ और अनुष्ठान को सफल बनाने में गांव के कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा. जिसमें प्रमुख रूप से वासुदेव साह, अरविंद कुमार, मोहन, जगदेव, गणेश साह, अनिल, रंजन, करण, विक्रम, सचिन, जय कृष्ण, मुकेश, अभीरथ, अंकित, अयांश, लालचंद, अभिमन्यु, रवि भूषण, चंद्रभूषण चौरसिया सहित समस्त ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel