[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सेवानिवृत्त सीएस को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

सेवानिवृत्त सीएस को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

0
सेवानिवृत्त सीएस को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

छातापुर. मुख्यालय स्थित सीएचसी छातापुर में शुक्रवार की शाम सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डा बाबू साहब झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार कर रहे थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने श्री ठाकुर का शॉल, माला पाग व बुके से सम्मानित किया. वहीं अंगवस्त्र आदि देकर विदाई दी. इस दौरान एएनएम वंदना कुमारी एवं सरीता कुमारी द्वारा विदाई गीत के गायन से सभी भावविभोर हो रहे थे. इस मौके पर सदर अस्पताल के कई पदाधिकारी के अलावे सीएचसी के सभी चिकित्सक, कर्मी एवं गणमान्य व प्रबुद्धजन काफी संख्या में शामिल हुए. सीएचसी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते श्री ठाकुर ने कहा कि छातापुर से लेकर सदर अस्पताल सुपौल तक कर्तव्य निर्वहन में उन्हें सबों का अपेक्षित सहयोग मिला. सेवानिवृत्ति के बाद जहां भी उनकी जरूरत महसूस होगी वे सदैव सहयोग करते रहेंगे. सिविल सर्जन श्री झा ने कहा कि 13 दिन पूर्व उन्होंने इनसे पदभार संभाला है. 10 दिनों के कार्य दिवस में जिले भर के अधिकांश सीएचसी एवं सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इनके कर्तव्य का प्रभाव चिकित्सा व्यवस्था में हर जगह दिखा. वे अपने कार्यकाल में इनसे थोड़ा भी ज्यादा लकीर खींच लेंगे तो इज्जत बच सकेगी. उन्होंने श्री ठाकुर के सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ व सुखमय रहने की कामना भी की. सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार समारोह संचालन के दौरान शायराना अंदाज में दिखे. कहा कि माता पिता के बाद मार्गदर्शक व अभिभावक के तौर पर श्री ठाकुर को ताउम्र याद रखेंगे. समारोह में डीपीएम, डीएएम, डॉ एस एम चौधरी दंपति, डॉ सुनील कुमार, डॉ क्रांति गांधी सहित अन्य वक्ताओं ने श्री ठाकुर के स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामना की. समारोह में डीपीएम बालकृष्ण चौधरी, डीएएम शिवकुमार, जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद, डीसीएम अभिषेक कुमार, सीएचसी प्रबंधक रविंद्र नाथ शर्मा, डॉ सुष्मिता अर्चना, डॉ शिवानी कृष्णा, डॉ रानी जायसवाल, डॉ अवंतिका सिंह, डॉ प्रकाश कुमार दास, डॉ नीलू कुमारी, डॉ सुनील कुमार, डॉ क्रांति गांधी, सईद अहमद, अखिलेश कुमार, सुरोजित कुमार गौतम, अंजलि रंजन, अजय कुमार, सरोज कुमार सभी सी॓एचओ, जीएनएम, एएनएम आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel