[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं होली, इच्छा के विरूद्ध नहीं लगाएं रंग

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं होली, इच्छा के विरूद्ध नहीं लगाएं रंग

0
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं होली, इच्छा के विरूद्ध नहीं लगाएं रंग

छातापुर. थाना परिसर में आगामी होली त्योहार को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में होली को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा, पुअनि रीता कुमारी, भरत दास के अलावे थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. बीडीओ ने होली त्योहार की शुभकामनाएं देते भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का अनुरोध किया. कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस व प्रशासन तत्पर रहेगी. इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्धजनों से सहयोग अपेक्षित है. थानाध्यक्ष ने कहा कि चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि असामाजिक तत्व एवं हुडदंगियों पर अंकुश लग सके. उन्होंने शराब के नशे में अथवा शराब तस्करी मामले को गंभीर बताते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करने के प्रति आश्वस्त किया. उन्होंने कहा की त्योहार के दौरान किसी भी तरह का स्टेज प्रोग्राम, तेज आवाज में डीजे बजाने तथा अश्लील गानों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. वहीं बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि थानाक्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाये जाने का इतिहास रहा है. शराब कारोबार व सेवन पर रोकथाम के लिए विशेष रूप से कार्रवाई करने का अनुरोध किया. इस दौरान मुसलमान भाइयों के पवित्र माह ए रमजान रहने की चर्चा करते कहा कि होली के दिन ऐसे व्यक्ति जिन्हें रंग गुलाल से परहेज हो ऐसे लोगों को इच्छा के विपरीत रंग लगाने से बचना होगा. अंत में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी. बैठक में सुखदेव प्रसाद भगत, फेकनारायण मंडल, रघुनंदन पासवान, मकसूद मसन, चंद्रदेव पासवान, संजय चौधरी, मो. नुरुद्दीन, शिवलाल यादव, राजेंद्र मंगरदैता, अरुण मंडल, सगमलाल यादव, रंजीत साह, रेशमलाल पासवान, गुंजन भगत, विमला देवी, सुमन साह, भूपेंद्र यादव, मो हारूण, अरूण मंडल, चंद्रदेव पासवान, छोटू भगत आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel