[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल जीएसटी अनुपालन से ही कारोबार को मिलेगी मजबूती

जीएसटी अनुपालन से ही कारोबार को मिलेगी मजबूती

0
जीएसटी अनुपालन से ही कारोबार को मिलेगी मजबूती

– सुपौल में ईंट भट्ठा संचालकों के साथ जीएसटी कमिश्नर ने की बैठक समय से जीएसटी बिल जमा करने से बढ़ती है व्यवसाय की पारदर्शिता व – विश्वसनीयता – जीएसटी कमिश्नर सुपौल. जीएसटी कार्यालय में ईंट भट्ठा संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जीएसटी कमिश्नर संजय कुमार ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य ईंट भट्ठा उद्योग से जुड़े कारोबारियों को जीएसटी नियमों की जानकारी देना और समय पर जीएसटी बिल एवं रिटर्न जमा करने के महत्व को समझाना रहा. बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि समय से जीएसटी बिल जमा करने से न केवल अनावश्यक पेनाल्टी से बचा जा सकता है, बल्कि व्यवसाय की पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य करदाताओं को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें नियमों के प्रति जागरूक कर सुचारू व्यापार वातावरण तैयार करना है. इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सीतेश कुमार ने ईंट भट्ठा संचालकों को जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, ई-वे बिल, मासिक एवं त्रैमासिक रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. वहीं डिप्टी कमिश्नर भास्कर कुमार ने कर अनुपालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनके समाधान बताए. बैठक में ईंट भट्ठा संघ के अध्यक्ष जमालुद्दीन और सचिव मनीष चोखानी ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने भट्ठा संचालकों की समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा आशा जताई कि विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी. अंत में अधिकारियों ने सभी ईंट भट्ठा संचालकों से अपील की कि वे जीएसटी से संबंधित सभी दस्तावेज समय पर जमा करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे विभाग से संपर्क करें, ताकि जिले में कर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके. मौके पर रमेश यादव, कुलदीप चौधरी, पप्पू कुमार राय, अनिल कुमार अमल, राजेंद्र यादव, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, रंधीर सिंह, चुनु सिंह आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel