[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, चकला-निर्मली में उजड़े कई आशियाने

दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, चकला-निर्मली में उजड़े कई आशियाने

0
दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, चकला-निर्मली में उजड़े कई आशियाने

– रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी सुपौल. जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 07 स्थित चकला-निर्मली क्षेत्र में रेलवे प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. बुधवार को मेला रोड पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई के बाद गुरुवार को भी रेलवे की जमीन पर बने कच्चे मकान और झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए. गुरुवार सुबह से ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई और देखते ही देखते वर्षों से बसे लोगों के आशियाने मलबे में तब्दील हो गए. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकालने और बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश और मायूसी देखने को मिली. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सभी भूमिहीन हैं. लंबे समय से यहां रहकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे थे. उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई. बावजूद इसके अचानक उनके घरों को ध्वस्त कर दिया गया. एक पीड़ित ने भावुक होकर कहा हम गरीब लोग हैं. हमारे पास कहीं जाने की जगह नहीं है. छोटे-छोटे बच्चों के साथ अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. इधर, रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमानुसार की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel