[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एक बार फिर जिला जदयू की कमान राजेंद्र प्रसाद यादव को, सभी प्रखंड अध्यक्ष बने प्रस्तावक

एक बार फिर जिला जदयू की कमान राजेंद्र प्रसाद यादव को, सभी प्रखंड अध्यक्ष बने प्रस्तावक

0
एक बार फिर जिला जदयू की कमान राजेंद्र प्रसाद यादव को, सभी प्रखंड अध्यक्ष बने प्रस्तावक

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित एक रिसोर्ट में जदयू जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जदयू के सभी नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष व जिले भर के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे. निर्वाची पदाधिकारी पूर्व एमएलसी हारूण रसीद की अध्यक्षता एवं चुनाव पर्यवेक्षक सत्यनारायण यादव की मौजूदगी में चुनाव पर विस्तार से चर्चा किया. इसके बाद इच्चछुक उम्मीदवार से नामांकन करने के लिए समय निर्धारित किया गया. निर्धारित समय में सिर्फ एक उम्मीदवार निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. जिसके सभी 11 प्रखंड अध्यक्ष व एक नगर अध्यक्ष प्रस्तावक बने. नामांकन पत्र वैध पाये जाने पर निर्वाची पदाधिकारी ने राजेंद्र प्रसाद यादव को निर्विरोध जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया. चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मौजूद पार्टी पदाधिकारी व जिला प्रतिनिधियों ने नये कार्यकाल के लिए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को शुभकामना दिया. संगठन को गढने में जिलाध्यक्ष का अहम योगदान: सांसद चुनावी बैठक को संबोधित करते सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि संगठन की दृष्टिकोण से राज्य में सुपौल का संगठन सबसे मजबूत है. प्रदेश के निर्देश के अनुसार यहां सभी प्रखंड एवं एक नगर में नियत समय पर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें जिलाध्यक्ष का अहम योगदान रहा. उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को गढने में राजेंद्र बाबू का बहुत बड़ा योगदान है. संगठन मजबूत रहने के कारण ही विधानसभा के सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सकी. जबकि लोकसभा चुनाव में भी उन्हें जीत संगठन के मजबूती के बदौलत ही मिली. कहा कि उम्मीद करते हैं कि अगले कार्यकाल में राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर पर काफी सशक्त होगा. नये कार्यकाल में हर स्तर पर पार्टी को किया जायेगा मजबूत : जिलाध्यक्ष नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने एक फिर से उनपर भरोसा जताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया. कहा कि छात्र राजनीति से ही वह समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं. जनता पार्टी से लेकर जनता दल यू के तक सफर में उन्होंने समर्पित भाव से पार्टी को सिंचने का कार्य किया है. सभी कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह के कारण ही आज वह इस मुकाम को हासिल किया है. कहा कि नये कार्यकाल में पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है. कहा कि आगामी के दिनों में पंचायत सरकार का बनेगी. इसमें दलीय आधार पर तो चुनाव नहीं होता है. लेकिन उनकी मंशा है कि पंचायत चुनाव में जदयू के कार्यकर्ता पंचायत सरकार में जीत का परचम लहराएगें. कहा कि इसके लिए जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. कहा कि जिला कमेटी के गठन के बाद उनका फोकस पंचायत चुनाव पर ही होगा. कहा कि जिले से जितने जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया आदि प्रतिनिधि चुनाव जीत कर आयेंगे. उसका पार्टी को भविष्य में फायदा पहुंचेगा. इस मौके पर पूर्व विधायक लखन ठाकुर, अमर कुमार चौधरी, युगल किशोर अग्रवाल, संजीव नयन गुप्ता, जगदीश यादव, रामदेव कामत, बैद्यनाथ यादव, हरेकांत झा, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार मंडल, मकसूद आलम, किशन मंडल, पूनम देवी, ललिता जायसवाल, चांदनी पासवान, प्रियंका कुमारी, कमला चंद, अभय मिश्रा, हरिमोहन विश्वास, गगन ठाकुर, गोलू ठाकुर, खुर्शीद आलम, गुंजन सिंह, रामचंद्र यादव, दिनेश मुखिया, उमैद जैन, मनोज यादव, ओमप्रकाश कामत, प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, सौरभ काजू, रिसभ मंडल, कमल प्रसाद यादव, सुरेश सिंह, अजय अजनबी, अमरदेव कामत, नथुनी मंडल, उपेंद्र मंडल, दिलीप यादव, विनोद महतो, जय प्रकाश ज्जया, कमाल खान, अजय आनंद, सदानंद पासवन, बलराम कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel