[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल पुलवामा शहीदों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा शहीदों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
पुलवामा शहीदों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

– कैंडल मार्च व पुष्पांजलि से वीर जवानों को किया नमन सुपौल.14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खो दिया था. मातृभूमि की रक्षा में दिए गए इस सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इन्हीं शहीदों की स्मृति में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पार्क में कैंडल जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव ने कहा कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया. उनके बलिदान को स्मरण करते हुए आज हम सभी ने कैंडल जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद हुई कार्रवाई ने देश के सामर्थ्य और साहस को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा कि अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हम यही कामना करते हैं कि देश पर फिर कभी ऐसा संकट न आए. हमारी सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. संपूर्ण विश्व भारत की ताकत से परिचित है. देशवासियों को अपनी सेना पर गर्व और विश्वास है. भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि आतंकवाद पूरी मानव जाति का सबसे बड़ा शत्रु है. इसके खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट है. जिन वीर सैनिकों ने कर्तव्य को जीवन से ऊपर रखा. उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं. उनके बलिदान ने देश की आत्मा को और मजबूत किया है. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी. कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज पाठक, जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजधार यादव, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रूबी जायसवाल, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आलोक कुमार, जिला मंत्री मनीष कुशवाहा, राजेश मल्लिक, रामप्रकाश कुमार, जय कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, मो असलम, रंजीत साह, कविता कुमारी, उषा कुमारी, नूतन देवी, रेखा कुमारी, नीलम कुमारी, ममता कुमारी, कंचन, ललिता, मोनू सिंह, धीरेंद्र झा, विराट जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel